Sunday, 25 October 2026

सिरहाने पड़ी ढेर सारी यादें जब मुझे आकुल कर देंगी...

एक दिन सिरहाने पड़ी ढेर सारी यादें जब मुझे आकुल कर देंगी । मैं तुम्हें वीडियो कॉल कर दूंगा । यह जानते हुए भी कि तुम कॉल नहीं उठाओगे । फोन पर ringing लिख के आयेगा और मेरी धड़कनें बढ़ने लगेगी । उस दिन भी तुम कॉल मत उठाना । फिर मै उन यादों को एक एक कर डायरी के हवाले करता जाऊंगा । डायरी से निकलकर तुम्हारी यादें मेरे कमरे के दीवारों और छतों पर फैल जाएंगी । मैं धीरे धीरे डूबता जाऊंगा । मुस्कुराऊंगा, शायद थोड़ा रो भी लूं । मैं तुम्हारी किसी पसंदीदा तस्वीर से थोड़ी बातें करूंगा । और तब मै शायद महसूस कर पाऊं कि मैने क्या खोया ।

~दीपक