दोस्ती और रिश्ते हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ये हमें सहारा देते हैं, हमें समझते हैं और हमारे जीवन को खूबसूरत बनाते हैं। लेकिन हर रिश्ता तभी तक अच्छा है, जब तक उसमें सम्मान, समझ और सकारात्मकता बनी रहती है।
मेरे लिए किसी को अपनी “अच्छे दोस्तों” की सूची में रखना या नहीं रखना, यह पूरी तरह उसके व्यवहार पर निर्भर करता है। हर इंसान में अच्छाई और बुराई दोनों होती हैं...यह मानव स्वभाव है। लेकिन असली फर्क इस बात से पड़ता है कि कोई व्यक्ति आपकी किन बातों पर ध्यान देता है।
अगर कोई आपकी अच्छाइयों को नजरअंदाज करके केवल आपकी कमियों को गिनता है,पीठ पीछे बुराई करता है,बार-बार आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो यह संकेत है कि वह दोस्ती आपके मानसिक संतुलन के लिए सही नहीं है।
ऐसा नहीं है एक दोस्त को हमेशा आपमें अच्छाई ही दिखनी चाहिए । कुछ गलत है तो उसको कहना भी जरूरी है लेकिन लहजा मायने रखता है ।
खुद की शांति, आत्मसम्मान और मानसिक संतुलन किसी भी दोस्ती या रिश्ते से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। जो लोग आपको समझते हैं, आपकी कद्र करते हैं और आपकी अच्छाइयों को पहचानते हैं, वही आपके सच्चे साथी होते हैं।
बाकी लोगों से दूरी बना लेना कमजोरी नहीं, बल्कि खुद के प्रति आपकी समझदारी और सम्मान को दर्शाता है।
क्योंकि “आपकी मानसिक शांति और आत्मसम्मान, किसी भी दोस्ती से ज्यादा कीमती है।”
~दीपक
No comments:
Post a Comment